बिहार में सियासत गर्म , दो सीटों पर है विधानसभा का उपचुनाव
जदयू उम्मीदवारों से सीधा मुकाबला करेगा राजद, होने लगे जीत के दावे
पटना : बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां फिर तेज होने लगी है। राज्य के तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। इस पर राजद ने भी दावा ठोक दिया है। तेजस्वी यादव ने दोबारा कहा कि विधानसभा उपचुनाव में राजद पूरी मजबूती से भाग लेगी और दोनों सीट पर जीत हासिल करेगी।
इन दोनों सीटों पर फिलहाल जदयू का कब जा रहा है। ऐसे में जेडीयू इसे किसी कीमत पर फिर से हासिल करना चाहेगी। वहीं तेजस्वी दोनों सीट पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मुंगेर का तारापुर और दरभंगा का कुशेश्वर स्थान दोनों विधानसभा सीटें विधायकों की हुई अचानक मौत के बाद खाली हुई है।
पिछले 19 अप्रैल को तारापुर के विधायक और पूर्व मंत्री मेवा चौधरी की कोरोना से हुए मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है। वहीं कुशेश्वर स्थान के विधायक शशि भूषण हजारी की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है।
पिछले दिनों बाढ़ का जायजा लेने तेजस्वी यादव कुशेश्वरस्थान गए थे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और कुशेश्वरस्थान को विकसित करने और बाढ़ से निजात दिलाने का भी भरोसा दिलाया था।
इससे पहले नीतीश कुमार ने भी तारापुर जाकर हालात का जायजा लिया था। जेडीयू किसी भी कीमत पर दोनों सीटिंग सीटें फिर से हासिल करना चाहता है।
नीतीश कुमार और जनता दल यू के लिए यह दोनों सीटें प्रतिष्ठा का विषय बन गए हैं।
लेकिन हाल के महीनों में जदयू की लोकप्रियता के ग्राफ में काफी गिरावट आया है। इसके चलते जदयू को डर है कि उसके उम्मीदवार हार सकते हैं। दूसरी ओर भाजपा की देशभर में बदनामी हो रही है और एनडीए गठबंधन में भी इसको लेकर काफी नाराजगी है। इस कारण तेजस्वी यादव सोचते हैं कि जनता की नाराजगी सत्ता पक्ष से है, लिहाजा उनके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी।