तराई केंद्रीय वन प्रभाग रेंज में हथिनी की मौत से हडक़ंप

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक मादा हाथी की शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मियों की एक टीम ने हाथी का अंतिम संस्कार कर दिया है।
एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि ढिमरी ब्लाक वन क्षेत्र में हाथी की मौत की सूचना की पुष्टि हो गई है। मादा हाथी करीब 3 वर्ष की है। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद हाथी की मौत का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टांडा जंगल में ट्रेन से कटकर दो हाथियों की मौत हुई थी इसमें एक हाथी घायल भी हुआ था। उन्होंने कहा कि शायद घायल हाथी यही हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.