ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे अधिकारी व कर्मचारी

जींस व टी-शर्ट में कार्यालय पहुंच रहे अधिकारी व कर्मचारी

बागेश्वर । जनपद के विभिन्न कार्यालयों में कुछ अधिकारी व कर्मचारी आदेश के बाद भी जींस व टी-शर्ट में कार्यालय पहुंच रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी व अधिकारी ड्रेस कोड में नजर नहीं आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि पूर्व में दिए आदेश के बाद भी कई अधिकारी व कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। वे अपने अधिकारियों के समक्ष तथा बैठकों में जींस व टी-शर्ट पहनकर प्रतिभाग करते हैं जो कि राजकीय कर्मचारी होने के नाते शोभायमान नहीं होता है। साथ ही विभाग व सरकार की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय अवधि में अपने पूर्ण गणवेश को धारण करके ही कार्यालय पहुंचे तथा जनता का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी जींस, टी-शर्ट पहना पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.