जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटती है भाजपा: रावत

2022 के विधानसभा चुनावों को जुट जाये कांग्रेस कार्यकर्ता

  • हरक सिंह रावत पर बरसे रणजीत रावत

कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं गढवाल मंडल चुनाव प्रभारी रणजीत सिंह रावत ने केंद्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने में नाकामी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ जाति एवं धर्म के नाम पर समाज को आपस में लड़वाकर वोटबैंक की राजनीति में विश्वास करती है, भाजपा को राज्य एवं क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

जबकि कांग्रेस हमेशा ही विकास की बात करती है। कोटद्वार पहुंचे रणजीत सिंह रावत ने गुरु नानक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र में मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गई है, लगातार गैस एवं पेट्रो पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोतरी से गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है,कहा कि प्रत्येक साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली केन्द्र सरकार अभी तक अपना वादा नहीं निभा पाया है।

उन्होंने क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक सिंह रावत सिर्फ अपना व्यक्तिगत हित देखते है, उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह का संचार करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापसी करने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया है।

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोटद्वार में कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजनाओं मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, कण्वाश्रम का समग्र विकास, लालढांग चिलरखाल मोटर मार्ग, मोटर नगर बस अड्डा सहित दर्जनों योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अब प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का निर्णय ले चुकी है, तथा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी तथा भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों को बदल देगी।

इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेन्द्र पाल सिंह रावत, नसीम अहमद, दलीप सिंह रावत, सरदार महेन्द्र सिंह, गीता सिंह, पार्षद अनिल रावत, गिंदी दास, विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, विवेक शाह, चंद्रमोहन सिंह रावत, सूरज प्रकाश, पूर्व ग्राम प्रधान कीरत सिंह नेगी, राम सिंह, कृष्ण चंद्र खंतवाल, वीरेन्द्र सिंह पाल, कै. सतेन्द्र सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रीति सिंह, विनीता भारती, सुनीता बिष्ट, सुधा असवाल, महावीर सिंह रावत, नत्थू सिंह अधिकारी, प्रकाश चंद्र लखेड़ा, चन्द्रमोहन सिंह रावत, भोपाल अधिकारी, रेखा देवी, मनवर सिंह आर्य सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथों के अध्यक्ष, वार्ड के संयोजकों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल एवं संचालन बलवीर सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply