भाजपा ने बूथ सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून । भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे बूथ सत्यापन कार्यक्रम के अन्तर्गत, देहरादून महानगर के कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 111 यमुना कॉलोनी वार्ड में बूथ सत्यापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संगठन महामंत्री अजेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए चलाये गए महत्वाकांक्षी अभियान वोकल फॉर लोकल अभियान अंतर्गत कुम्हार समुदाय के लोगों से भेंट कर उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

अजेय ने मोदी के वोकल फॉर लोकल नारे को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी एवं लोकल उत्पादों को बढ़ावा देकर अपने जीवन में अधिक अधिक उपयोग करने के लिए कहा।

उन्होंने कुम्हार समुदाय के प्रधान को सम्मानित कर उनके उत्पादन निर्माण को देखा और उनकी सराहना की। अजेय ने दावा किय कि आगामी वर्ष 2022 के आम चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्य योजना के अंतर्गत महानगर के 15 मंडलों, 180 शक्ति केंद्रों व 860 बूथों पर बूथ समिति सत्यापन का कार्य चल रहा है।

जिसमें अभी तक 540 बूथों 183 का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके अंतर्गत पन्ना प्रमुख टोली की कार्य कुशलता से पार्टी को प्रत्येक बूथ से 55 प्रतिशत कुल वोट भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख टोली का आगामी चुनाव में बहुत महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं को बूथ आवंटित किए गए हैं। साथ ही, सभी को अपने-अपने आवंटित बूथों पर प्रवास करना आवश्यक है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, विनोद शर्मा, बृजेश गुप्ता, इतवार सिंह रमोला, श्यामसुंदर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.