झारखंड : ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

रांची। झारखंड के चक्रधरपुर स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बिंजय पुलिया के निकट राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमा पुरती (71 वर्ष), अमर पुरती (21 वर्ष), पत्नी बाह पुरती और अमर की बहन जेमा पुरती (18) के रूप में हुई है जो जिले के तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के कारण सभी के शरीर क्षत-विक्षत हो गए हैं। इसके कारण इनकी पहचान में काफी मुश्किल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग बरामद किया जिसमें मिले बैंक पासबुक और आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर वहां से लोगों को हटाना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.