After Header-1

25 प्रतिशत गरीबों के बच्चों को नहीं दिया जा रहा है प्रवेश

हल्द्वानी ।  देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीबों के बच्चों को रिक्त सीटों में प्रवेश न दिए जाने पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को एक पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 
बृहस्पतिवार को कुंवर ने नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजा। पत्र में बताया गया है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत पब्लिक स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है जबकि स्कूलों में अधिकांश सीट खाली हैं। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से आवेदन पत्र स्कूलों को नहीं भेजे जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.