कुमाऊं भर में याद किए राजीव, आधुनिक भारत के निर्माता बताया

हल्द्वानी । कुमाऊं भर में 77वें जन्म दिन पर दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी याद किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजीव के चित्र पर फूल चढ़ाये और उनकी शहादत को याद किया। कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता करार दिया। विश्व भर में आईटी सेक्टर में भारत की चमक राजीव की ही देन बताई गई। कांग्रेसियों ने जगह जगह बैठक की और एक स्वर से राजीव के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। 
शुक्रवार को हल्द्वानी स्वराज आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  के 77वें जन्मदिन के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डा. जीत राम ने मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट, महामंत्री महेश शर्मा, जगनमोहन चिलवाल, हेमंत बगडवाल, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पाण्डेय, हुकुम सिंह कुंवर, संदीप भसौड़ा, गणेश उपाध्यक्ष,मंजू तिवारी, संध्या डालाकोटी, विजय सिजवाली, गुरप्रीत प्रिंस, जिलाध्यक्ष युकां गजेन्द्र गौनिया,सौरभ भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, इकबाल भारती, प्रकाश पाण्डेय, इन्द्रपाल आर्य,शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ा, बीना जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल,बालम बिष्ट,रत्ना श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, ललित जोशी,शशि वर्मा,जया कनार्टक, महेश काण्डपाल, रमेश नगरकोटी, गोपाल बिष्ट, हिमांशु जोशी,जीवन कबड़वाल, हेमंत पाठक,त्रिलोक सिंह,बीडी खोलिया,आदि थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्मरण कर  श्रद्धासुमन अर्पित किए

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आधुनिक भारत के निर्माण में  राजीव गांधी के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में अनेक युवाओं ने राजीव गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता लीं। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रमुख हीरा ने भी राष्ट्र के विकास में राजीव के योगदान को अहम बताया। कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गौरव अवस्थी, अजय बिष्ट, हेम जोशी, रोहित शैली आदि मौजूद रहे।

राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का  लिया संकल्प

कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें भावपूर्वक याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर बालकृष्ण, राजेंद्र , गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, कुंदन गिरी, गणेश कुमार, धीरज कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे। इधर युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर इस मौके पर गणेश कुमार, जयदीप कुमार अंकुर उपाध्याय, रोहित खेर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कपकोट, गरुड$ तथा कांडा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें भारत के राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान की चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भारत के राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की अध्यक्षता में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इस मौके पर  इस मौके पर डीसी हर्बोला, महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, विनय पलडि$या, अतुल अग्रवाल, किशोरी लाल, देशबन्धु रावत, सुमित तिवारी, ताइफ खान, बबलू तिवारी, अनिल अग्रवाल खुलासा, दीपक भट्ट, लईक अहमद सैफी, किशोरी लाल, दिनेश लोहनी, नरेश कालिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी गयी और उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अगुवाई में विकास साह, हरीश चौधरी, रोहित बिष्ट आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। लोहाघाट के बीएनके परिसर पर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा की अध्यक्षता में स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।

राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर टनकपुर पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर टनकपुर पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा स्वर्गीय गांधी को महान स्वपष्टा एवं आधुनिक भारत का निर्माता कहा। इस मौके पर कांग्रेस नगराध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, देवेंद्र सिंह पूर्व सभासद, गोपाल बिष्ट, भैरव दत्त जोशी, नरेश सकारी, गजेन्द्र पाल गज्जी, जगदीश बिष्ट, खालिद अंजुम, बच्ची सिंह महर, सूरज बोहरा, श्याम सिंह कठायत, सुभाष चंद्र, गोविंद कुमार, आसिफ खान, नीरज मिश्रा, नन्दू सक्सेना, हरीश जोशी, रूपेश कुमार, अंकित वाल्मीकि, विवेक गंगवार, अभिषेक, तरुण रावत, सुरेन्द्र, सौरभ, संगम, रोहित प्रसाद, गौरव ,मो नासिर, गोपी, मो दानिश, रमेश निषाद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply