After Header-1

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ शहीद

जम्मू । राजौरी में मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गये। यह जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल के जेसीओ को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र के कार्योटे कालयास गांव में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुबह सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जैसे ही संदिग्ध जगह की घेराबंदी कर रहे थे, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब तक जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.