After Header-1

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का किया स्वागत

रक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्र में अजय भट्ट के अनुभवों का प्रदेश को मिलेगा लाभ: त्रिवेंद्र

देहरादून। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत भानियावाला में आयोजित स्वागत तथा आशीर्वाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट जी ने शिरकत की। रैली की अगुआई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिर से स्थान मिला है यह प्रदेश की जनता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि रक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अजय भट्ट के अनुभवों का प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने भट्ट के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ की।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल पार्टी जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के अलावा अनेकों कार्यकर्तागण व स्थानीय लोग मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.