हैती में भूकंप से मरने वालो की संख्या बढ़कर 1297 हुई

नयी दिल्ली। हैती में भूकंप से मरने वालो की संख्या बढ़कर 1297 हुई। देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने  अपडेटेड वक्तव्य में इस आशय की जानकारी दी। एजेंसी ने मौतों का एक सांख्यिकीय विश्लेषण पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि सूद (क्षेत्र) में 1,054 मौतें, ग्रैंड’एन्स (क्षेत्र) में 119, निप्प्स (क्षेत्र) में 122 और नॉर्ड-आॅएस्ट (क्षेत्र) में दो मौतें दर्ज की गई हैं। एजेंसी के मुताबिक घायलों की संख्या दोगुनी से अधिक 5,700 से अधिक है। इससे पहले एजेंसी ने शनिवार को बताया था कि भूकंप के कारण 724 लोगों की मौत हुई है तथा 2,800 से अधिक लोग घायल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.