केदारनाथ में 3 दर्जन से अधिक तीर्थ पुरोहितों का भाजपा से त्यागपत्र

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को भी तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो, तीर्थ पुरोहित आंदोलन को और भी उग्र कर देंगे। इस दौरान 3 दर्जन से अधिक तीर्थ पुरोहितों ने भाजपा से त्यागपत्र दिया।
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। सरकार द्वारा आज इस मामले में चुप्पी साधने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर 44 तीर्थ पुरोहितों ने भाजपा से त्यागपत्र दिया। इधर आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि अब सरकार के खिलाफ उग्र से उग्र कदम उठाए जाएंगे। जब तक देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply