After Header-1

इसरो का ESO-03 मिशन फेल, क्रायोजेनिक इंजन में आई खराबी

श्रीहरीकोटा। इसरो का पृथ्वी की निगरानी करने वाला उपग्रह ईओएस- 03 का प्रक्षेपण में तकनीकी खराबी के कारण पूरा नहीं हो सका। इसरो ने आज इसकी जानकारी दी।भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ईओएस-3 को लॉन्च किय गया। इसे सुबह 5.43 मिनट पर लॉन्च किया गया। 18.39 मिनट तक की यात्रा तय करने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को आंकड़े मिलने बंद हो गए। आंकड़े मिलने बंद होने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के माथे पर चिंता साफ दिखने लगी। उपग्रह के तीसरे चरण में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण यह मिशन सफल नहीं हो पाया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.