भारत- नेपाल सीमा का निरीक्षण किया

बनबसा । 57वीं वाहिनी पीलीभीत मुख्यालय के डीआईजी एचएनएस बिष्ट ने भारत- नेपाल सीमा नारायणपुर चौकी कालापुल, लाल कोठी, धनुष पुल का निरीक्षण कर जवानों के साथ पौधरोपण किया।
डीआईजी एचएनएस बिष्ट ने सीमा स्थित चौकियों के निरीक्षण के दौरान जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने जवानों को सीमा पर आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ पौधारोपण भी किया। उन्होंने जवानों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर डी कंपनी प्रभारी आनंद सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक भजेन्द्र सिंह नेगी, सुखराम सिंह आदि एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.