अभिनेता अनुपम श्याम का निधन, टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के नाम से थे मशहूर 

नयी दिल्ली। टीवी के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का आज निधन हो गया। टीवी पर आने वाले शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह  के नाम से मशहूर थे। अनुपम  63 वर्ष के थे। वह किडनी जनित रोग से पीडि़त थे। मुंबई के गोरे गांव अस्पताल के आईसीयू में भर्ती  थे। वहीं उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बीते 9 माह से डायलिसिस पर थे। उनकी माली हालत भी बहुत अच्‍छी नहीं थी। कई नामी गिरामी फिल्‍मी हीरो से मदद भी मांगी थी। कुछ लोग उनकी मदद करने के लिहाज से आगे बढ़कर आये भी थे। अभिनेता अनुपम श्‍याम का पैतृक आवास उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ है। इनकी आखिरी फिल्‍म 706 थी जो 2019 में रिलीज हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.