भाजपा में चाय बेचने वाला भी पीएम बन सकता है: दुष्यंत गौतम

नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिये कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाले को भी पीएम बनने का मौका मिल सकता है जबकि अन्य दलों में सिर्फ परिवारवाद हावी है।

गौतम ने कहा कि बूथ मजबूत तो देश मजबूत होगा। उन्होंने बूथ में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में बेटियों और महिलाओं को पहले माना गया है। महिलाओं को सशक्त तथा मजबूत बनाना और महिला उत्पीड़न को खत्म करना ही लक्ष्य होना चाहिए।

गौतम ने आज अपने दो दिनी दौरे के अखिरी दिन नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नैनीताल तथा भवाली मंडल के कार्यकर्ताओं और सूखाताल में बूथस्तर की बैठक की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष, इन पंच परमेश्वर के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं के मन तथा दिल में जगह बनानी होगी। इसके लिये हर किसी के दुख-सुख में भागीदार बनने तथा पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने जैसी बातों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम संगठन के बल पर ही चुनाव जीतेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.