प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना के खिलाफ और मजबूत हुई लड़ाई

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है और इससे महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत हुई है । प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई और मजबूत हुई है।

टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है। हमें उम्मीद है यह संख्या तेजी से और बढ़ेगी और सभी नागरिकों का ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत टीकाकरण सुनिश्चित होगा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि आज देश ने 50 करोड़ टीकाकरण का आँकड़ा पार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.