दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची बस

उत्तरकाशी। जखोल से देहरादून जा रही उतराखंड परिवहन निगम की बस जखोल गांव के पास दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ के चलते बस दुर्घटना होने से बच गई और सवार सभी 20 सवारियां सुरक्षित बस से बाहर निकल पाई। जखोल से देहरादून की ओर आ रही थी। बस जखोल से कुछ दूर स्थित पांव गांव तक पहुंचने वाली थी कि इसी दौरान से पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और बस से जा टकराया। जिससे बस गहरी खाई की ओर खिसकने लगी।

चालक ने सूझबूझ दिखाई खतरे को भांपकर बस को आगे बढ़ा ऊपर चटान की तरफ मोड़ दिया। घटना इस कदर भयावह थी कि कुछ देर सवारियों की सांसें थम गई। बस में सवार गंगा सिंह रावत ने बताया कि पंचगांई पट्टी के सांकरी-जखोल क्षेत्र में गत तीन दिन से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने व दिवारें गिरने का खतरा बना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.