After Header-1

दीप्ति ने जाना गुजरात का हाल , महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर की चर्चा

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं मन की बात

 

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज अपने दो दिन के गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक से पूर्व अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात का” प्रसारण प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।

वे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथ गुजरात सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री विभावरीबेन दवे से भी मिलीं। साथ ही दीप्ति रावत ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना यह एक ऐसी योजना है जिसमें महिलाओं द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों को 1 लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान है, जिससे महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए उनको सामाजिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनको सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में मौजूद राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा वानती श्रीनिवासनजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. ज्योतिबेन पांड्याजी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानियाजी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. दीपिका सरडवा एवं सभी पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.