After Header-1

किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक

नयी दिल्ली। किसान संगठनों ने संसद का घेराव करने की योजना बनाई है। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 22 जुलाई को 200 किसान संसद का घेराव करने का ऐलान किया था। इसी संबंध में किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि अनुमति की अभी कोई बात नहीं हुई है। अभी चर्चा चल रही है।  किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने पुलिस के साथ हुई बातचीत पर कहा कि प्रशासन ने अपनी बात रखी और हमने अपनी बात कही। हमारा 200 लोगों का जत्था जाएगा, अनुमति की कोई बात नहीं हुई। एक और बैठक की संभावना है।
इससे पहले किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच में 24 जुलाई को बैठक हुई थी। जिसमें पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सीमित संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालने की इजाजत दी थी। लेकिन राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर हिंसक झड़पे हुईं। यहां तक की लाल किले में एक धर्म विशेष का झंडा तक फहराया गया। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है। फिलहाल किसान संगठन के नेताओं के साथ बातचीत हो रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.