विकास ही पहली प्राथमिकता : तीरथ

नयी दिल्ली। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि विकास पहली प्राथमिकता है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। यदि समस्याएं हैं तो उसका निदान भी है।

तीरथ ने पांच दिवसीय परिवहन, पर्यटन और संस्कृति के संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के पहले दिन चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, पेरम्बूर का दौरा किया जिसमे ‘रेलवे डिब्बों का निर्माण और निर्यात-सुरक्षा और सुरक्षा सुविधाएँ’ के विषय में रेलवे सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उसके बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ‘राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की समस्याएं’ की बैठक में सहभाग किया और तमिलनाडु में CRIF के कार्यों की समीक्षा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.