हम वोट की चोट देंगे केंद्र सरकार को :टिकैत

नयी दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को हम एक बड़ी पंचायत करेंगे, जिसमें किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, हम वोट की चोट देंगे। राकेश टिकैत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वोट की चोट देंगे। गौरतलब है कि महीनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसान आंदोलन अपनी मांग पर अडिग है।आंदोलनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार ने जो तीन नए कृषि कानून बनाए हैं उन्हें रद्द किया जाए। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार का मानना है कि ये तीन कानून किसानों के हित में हैं, इन्हें नहीं हटाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.