19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

नयी दिल्ली।  कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र इस महीने से शुरू होने जा रहा है। संसद का मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस दौरान 19 कार्यदिवस होंगे। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.