नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके बाद आज उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर जनक राज ने वीरभद्र सिंह के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह लंबे समय से बीमार थे।
वीरभद्र सिंह, पिछले करीब 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने दो बार कोरोना को मात दी थी। पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल की राजनीति में उनका कद कितना बड़ा था।