हल्द्वानी । अजय भट्ट का जन्म 1 मई 1961 में धनखल (द्वाराहाट) गांव में हुआ। इनके पिता कमलापति भट्ट थे। बेहद गरीब परिवार में जन्म होने के कारण अजय भट्ट की प्राथमिक शिक्षा राप्रावि आगर (द्वाराहाट) से ही हुई। हाईस्कूल पिथौरागढ$ में बड़े भाई राम दत्त भट्ट के साथ और इसके बाद इंटरमीडिएट रानीखेत व बीए एलएलबी अल्मोड़ा से किया है। अजय का बचपन और किशोरावस्था काफी संघर्ष में बीती। युवा अवस्था में भी काफी संघर्ष करना पड़ा। यही संघर्ष आज टीम मोदी का हिस्सा बना रहा है।
भट्ट के पारिवारिक लोगों ने बताया कि अजय विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद् से जुड़ गए थे। 1980 से सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया। इसकी एख बजह पूरा परिवार जनसंघ के प्रति समर्पित था। छात्र जीवन के बीच ही 1985 में भाजयुमो उप्र कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। इसके बाद तहसील भिकियासैंण एवं रानीखेत में भाजयुमो के संयोजक बनाए गए। बाद में जिला मंत्री भाजपा अल्मोड$ा बने। इसके बाद उपाध्यक्ष। 19८5 में अल्मोड़ा भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत हुए। बाद में सदस्य उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष समिति बनाए गए।
अजय भट्ट की योग्यता को देखते हुए एकता यात्रा में अल्मोड़ा जिले की केसरीया वाहिनी का प्रमुख बनाया गया। इससे पहले दो बार अल्मोड़ा संसदयीय सीट के संयोजक और सदस्यता अभियान प्रमुख बनाए गए। राज्य गटन से पूर्व इन्हें उत्तरांच इकाई का प्रदेश मंत्री बनाया गया।
बाद में दो बार प्रदेश महामंत्री बनाए गए। दस वर्षों तक अध्यक्ष सरकारी श्रमिक संघ कोओंपरेटिव ड्रग फैक्ट्री रानीखेत, सचिव नागरिक सुरक्षा परिषद रानीखेत, सचिव राष्ट्रीय ग्रामोत्थान परिषद, महासचिव उत्तरांचल हरिजन शिल्पकला उत्थान,उपाध्यक्ष नूपूर कला एवं खेल संस्थान रानीखेत,संरक्षक वाल्मीकि समाज रानीखेत, संयोजक श्रीराम कार सेवा समिति रानीखेत बनाया गया। सदस्य अम्बेडकर मिशन भी रहे। 1996 में प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधान सभा में रानीखेत विधान सभा से निर्वाचित
2002-2007 एवं 2012-2017 में रानीखेत विधान से उत्तराखण्ड विधान सभा सदस्य बने।
उत्तर प्रदेश विधान सभा में लोक लेखा समिति व सीपी के सदस्य के सात ही उत्तर प्रदेश विधान सभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति भी बनाए गए। उत्तरांचल सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आबकारी विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, विधायी एवं संसदीय कार्य का भी दायित्व निभाया। संयोजक विधान मण्डल उत्तरांचल भी बनाए गए।
उत्तराखंड में सभापति सरकारी आश्वासन समिति , उपाध्यक्ष एनआरएचएम वर्ष 2009 से 2१1 तक,इसके बाद 18 मई 2012 से 15 मार्च 2017 तक नेता प्रतिपक्ष के दायित्व का निर्वहन किया। इसी के साथ 31 दिसम्बर 2015 को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 2019 में प्रचंड मोदी लहर में नैनीताल में पूर्व सीएम हरीश रावत को रिकॉर्ड मतों से हराकर जमकर सुर्खियां बटोरी।
टीम मोदी में शामिल होते ही अजय के गांव से हल्द्वानी तक जश्न शुरू
बुधवार को टीम मोदी में शामिल होनेे की खबरें मिलने के साथ ही अजय भट्ट के पैतृक गांव धनखल के साथ ही हल्द्वानी और रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं। भट्ट के परिजन भी जमकर जश्न मना रहे हैं। चार भाइयों में अजय सबसे छोटे हैं। बड़े भाई राम दत्त भट्ट पिथौरागढ$ में रहते हैं। रामदत्त भट्ट राजस्व अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे भाई स्वर्गीय हंसा दत्त भट्ट की पत्नी इंद्रा भट्ट व बेटा हेम भट्ट अपने बच्चों के साथ पैतृक गांव कनखल में रहते हैं। अजय का भतीजा हेम भट्ट इस ताजपोशी से गदगद है। उन्होंने बताया कि चाचा को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है तथा पैतृक मकान को सजा दिया गया है। यहां अजय भट्ट के मंत्री पद की शपथ लेते ही होली व दीपावली एक साथ शुरू हो गई है। अभी भी अजय भट्ट का परिवार संयुक्त है। सांसद भट्ट की भाभी इंद्रा भट्ट भी बेहद खुश हैं। रानीखेत में भी अजय भट्ट का घर है। यह घर गांधी चौक के पास है। यहां भी जश्न की स्थिति है। हल्द्वानी स्थित घर में भी भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।