महाराष्ट्र के गवर्नर ने किया उर्वशी रौतेला को सम्मानित

मुंबई। उर्वशी रौतेला का नाम उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार है, जो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। उर्वशी बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने में सफल हुई हैं। दुनियाभर में एक्ट्रेस के करोड़ों चाहने वाले मौजूद हैं।  लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद  कर लोगों का उर्वशी ने दिल जीत लिया। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं।


हाल ही में उर्वशी को ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ को सम्मानित किया गया। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उर्वशी को महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अवार्ड दिया। लुक की बात करें तो उर्वशी येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।
उर्वशी के चेहरे पर अवार्ड पाने की खुशी साफ देखी जा सकती है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई। फैंस उर्वशी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.