सिल्वर स्क्रीन पर फिर धूम मचायेगी कार्तिक और सारा की जोड़ी

मुंबई। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्­म ‘सत्­यनारायण की कथा’ का वीडियो टीजर पोस्­टर हाल ही में रिलीज हुआ है।इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी फिर एक साथ नजर आ सकती है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोडयूस करने वाले हैं, जबकि इसे समीर विद्वांस निर्देशित करेंगे।

‘सत्­यनारायण की कथा’ एक एपिक लव स्­टोरी है, जिसमें कार्तिक लीड रोल प्­ले कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट सारा अली खान काम करती नजर आ सकती है।रोहित धवन की एक फिल्म को पूरा करने के बाद कार्तिक आर्यन इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं।

‘लव आज कल’ में साथ नजर आए थे कार्तिक आर्यन और सारा

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में साथ नजर आए थे। कार्तिक की अगली फिल्म ‘धमाका’ जल्द ही रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आने वाली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.