After Header-1

शारदा नदी में फंसे तीन नेपालियों को पुलिस ने सकुशल निकाला

नैनीताल। शरादा नदी के बीचोंबीच फंसे तीन नेपाली लोगों को चंपावत पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया। तीनों मवेशियों को ढूंढते नदी के तेज बहाव में फंस गये। शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे इनकी जिदंगी को खतरा है। लगातार हो रही बरसात के साथ ही रात के अंधेरे में राहत एवं बचाव कार्य संचालित करना असंभव हो रहा था। जल पुलिस के जवान राफ्ट के माध्यम दस किमी का सफर तय कर उस टापू पर पहुंचे, जहां नेपाली लोग फंसे हुए थे।

जवानों को देखकर तीनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम ने तीनों लोगों राजेन्द्र टम्टा, राम टम्टा और परमा तिरवा निवासी गड्डा चौकी, नेपाल को सकुशल बाहर निकाल लिया। इन लोगों ने बताया कि वह अपनी मवेशियों को चराने के लिये शारदा नदी के किनारे आते हैं। मवेशी चरते-चरते इन टापुओं पर आ जाती हैं। जब भैंसे शाम तक घर नहीं लौटीं तो वह उनको ढूंढने के लिये निकले और वापस लौटने से पहले शारदा नदी के बहाव में फंस गये। आखिर में तीनों को नेपाल पुलिस एवं उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। सभी ने चंपावत पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.