चिराग ने पांच असंतुष्ट सांसदों को पार्टी ने निकाला, अध्यक्ष पद पर पेश किया अपना दावा

नयी दिल्ली। चिराग पासवान ने पांच असंतुष्ट सांसदों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। चिराग ने लोजपा  कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक कर बड़ा फैसला लेते हुए  बगावत करने वाले अपने चाचा पशुपति पारस समेत सभी 5 सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद ही चिराग ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी अपना दावा पेश किया है।
पारस पार्टी संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान के सबसे छोटे भाई हैं। राम विलास पासवान के पुत्र चिराग संसदीय दल में अलग-थलग पड़ गये हैं क्योंकि उन्हें छोड़कर बाकी सांसद पारस का समर्थन कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पारस को पार्टी के अन्य नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। दोनों धड़े पार्टी पर अपने नियंत्रण का दावा कर रहे हैं, ऐसे में मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचने के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.