तेलंगाना: टीआरसी के पूर्व मंत्री ईटेला राजेंदर नेता भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली : तेलंगाना में  अब भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी। टीआरसी के वरिष्ठ नेता ईटेल राजेंदर भाजपा में शामिल हो गए। राजेन्दर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में शामिल में शामिल हुए।

हैदराबाद में राजेन्दर के समर्थक भाजपा अध्यक्ष बांडी संजय कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।राजेंदर ने हैदराबाद में विधानसभा के पास गन पार्क में तेलंगाना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के बजाय विधानसभा सचिव डॉ. वी नरसिम्हा चार्युलु को आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विधानसभा अध्यक्ष कोविड-19 के कारण कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इस संबंध में विधानसभा सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मंत्री तेलंगाना के हुजुराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

वह राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे और मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के करीबी सहयोगी थे। मेडक जिले के अचामपेट और हकीमपेट के ग्रामीणों की ओर से भूमि अतिक्रमण करने के लगाये गये आरोपों के बाद श्री राव ने दो मई को श्री राजेंद्र को राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.