पंचतत्व में विलीन हुईं कांग्रेस की हृदयेश

देहरादून।रानीबाग के चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं इंदिरा हृदयेश। हृदयेश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेता उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने कई नेता  हल्द्वानी पहुंचे थे

दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने विधानसभा अध्यक्ष, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत भी हल्द्वानी पहुंचे थे। इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की उनकी आकस्मिक मृत्यु पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.