After Header-1

सोनू सूद लगवाएंगे देश भर में करीब 18 ऑक्सीजन प्लांट 

मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर में अभिनेता सोनू सूद लगातार लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं। बता दें कि अब हाल ही में सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास घोषणा की है। सोनू सूद ने कहा की देशभर में करीब 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है।सोनू सूद ने बताया है कि इसकी शुरूआत वह कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से कर रहे हैं।

सोनू सूद ने बताया कि तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों में संयंत्र स्थापित किए जाने हैं। गौरतलब है कि सोनू सूद के मन में यह विचार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुए मौत के कारण आया।

मुसीबत के वक्त मुफ्त में मिलने वाली ऑक्सीजन के लिए हमें पैसे खर्च करने पड़े। उन्होंने वीडियो में कहा कि जहां भी गरीबों का मुफ्त इलाज चल रहा हो उन अस्पताल में इन प्लांट्स को स्थापित करने का प्रयास करें। क्या पता आपके हाथों में किसी की जान बचाना लिखा हो।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.