देहरादून। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली दौरा कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है कि आखिरकार मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बड़े नेताओं से पहली बार इस तरीके की मुलाकात की वजह क्या है। हालांकि सूत्र के अनुसार जल्द ही त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है।