उत्तराखंड में अब 8 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अब फिर से एक सप्ताह के लिए कोविड कर्फ्यू सख्ती के साथ लागू करने का निर्णय लिया है। अब नये आदेश के तहत आगामी 8 जून तक कोविड कर्फ्यू प्रदेश में लागू रहेगा।

इस दौरान आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर प्रदान की गई है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हफ्ते में 2 दिन के लिये 1 जून और 5 जून को 8 बजे से 1 बजे तक , परचून की दुकाने खुलेंगी। इसके अलावा – 1 एक दिन मतलब 1 जून को किताबों और स्टेशनरी की भी दुकानें खुलेंगी। शेष व्यवस्था पहले की तरह ही लागू रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.