यौन शोषण और धोखाधड़ी मामला : कंगना रनौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई। यौन शोषण और धोखाधड़ी मामला में अभिनेत्री  कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर एक महिला ने रेप और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, मुंबई पुलिस की एक टीम यहां पहुंची और कुमार हेगड़े को मांड्या के हेग्गाडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने वाली महिला ने बताया है कि कुमार हेगड़े ने उनके साथ धोखाधड़ी भी की है, महिला का आरोप है कि कुमार हेगड़े ने उनसे 50 हजार रुपए भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं। बताया जा रहा है की जिस महिला ने ये आरोप लगाया है वो एक ब्यूटीशियन है। महिला ने अपने बयान में बताया है कि वह कंगना के बॉडीगार्ड से 8 साल पहले मिली थीं। पिछले जून में कुमार ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसके लिए ब्यूटीशियन ने हामी भी भर दी थी। लेकिन बाद में बॉडीगार्ड उन्हें नजरअंदाज करने लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.