After Header-1

तेलंगाना में 9 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,CM की बैठक में लिया गया निर्णय

हैदराबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन की

अवधि नौ जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता

में  हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य में पहले 12 मई को लॉकडाउन लगाया गया था जिसे बाद में 30 मई तक बढ़ा दिया गया। अब इसे 10 और दिन बढ़ाकर नौ जून तक कर दिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर अलर्ट रहने तथा उचित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन के दौरान सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक ढील देने का फैसला किया हालांकि सभी दुकानें, कार्यालय और प्रतिष्ठान एक बजे तक बंद कर दिये जाएंगे। किसी काम से बाहर निकले लोगों को घर लौटने के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जायेगा लेकिन दो बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.