COVID19-दो लाख से कम नए केस,पिछले 24 घंटे में 3511 लोगों की मैत

नयी दिल्ली।  देश में COVID19 की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। पिछले 42 दिनों में सबसे कम केस रिपोर्ट हुए हैं।  सोमवार को 1 लाख 96 हजार 427 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 3511 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई।

इस दौरान 3 लाख 26 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी तक 2 करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 कोरोना केस हो चुके हैं। अब तक 2 करोड़ 40 लाख 54 हजार 861 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 3 लाख 7 हजार 231 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। फिलहाल देश में 25 लाख 86 हजार 782 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.