After Header-1

UP के CM योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने लिखा पत्र, सुझाव दिए

लखनऊ। यूपी में कोरोना को लेकर कांग्रेस महासचिव  प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। कोरोना संकट से जूझ रही जनता को राहत देने की मांग की है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार को लोगों की पीड़ा को समझकर उनके हित के कदम उठाने चाहिए। सरकार को मध्यम वर्ग की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। लोग परेशान है और अपनों के इलाज के लिए कर्ज ले रहे हैं। इसलिए उन्हें निजी अस्पतालों में न्यूनतम कीमत पर इलाज की सुविधा मिले।

जरूरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से लोग दुखी हैं। इसलिए महंगाई पर रोक लगाने के जरूरी कदम उठाने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाय कि बिजली की दर नहीं बढ़े। उनका यह भी कहना है कि व्यापारियों और दुकानदारों को कोरोना काल में तत्काल राहत दी जानी चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.