After Header-1

मिस यूनिवर्स बनीं एंड्रिया,थर्ड रनरअप रहीं भारत की 22 वर्षीय एडलिन

नई दिल्ली। मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस ब्राजील को शिकस्त देकर मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया है। टॉप-3 में ब्राजील की जूलिया गामा, पेरू की जेनिक मैकेटा और मैक्सिको की एंड्रिया मेजा पहुंची थीं। जिसमें से मैक्सिको की एंड्रिया मेजा मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब जीत गईं। वहीं ब्राजिल की जूलिया गामा फर्स्ट रनरअप रहीं। पेरू की जेनिक मैकेटा सेकंड रनरअप रहीं। भारत की 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो थर्ड रनरअप रहीं।

मिस यूनिवर्स बनीं एंड्रिया,थर्ड रनरअप रहीं भारत की 22 वर्षीय एडलिन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेरिका के फ्लोरिडा में हॉलीवुड के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एवं कैसिनो हॉलीवुड से किया गया। समारोह से पहले  मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष पाउला एम शुगार्ट ने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सुरक्षित बनाने के लिए महीनों तक योजनाएं बनाई हैं और इस समारोह में वही दिशा-निर्देशों का अनुसरण किया गया है जो मेमफिस में नवंबर 2020 में मिस यूएसए के लिए आयोजित कार्यक्रम में लागू किए गए थे। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का प्रसारण 160 से ज्यादा क्षेत्रों एवं देशों में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.