After Header-1

धन की कमी नहीं,सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त: तीरथ सिंह रावत

देहरादू । CM तीरथ सिंह रावत ने जिला अस्पताल गोपेश्वर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अगले दो दिनों में ऑक्सीजन प्लांट स्टॉलेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को कोविड-19 के बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया।

राज्य के सभी जिलों में लगाए जा रहे है आक्सीजन प्लांट

 धन की कमी नहीं,सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त: तीरथ सिंह रावतरावत ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सभी संशाधन जुटाए जा रहे है। इसके लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। राज्य में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो रही है। कोविड के दृष्टिगत जहॉ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

टीकाकरण कार्यक्रम का CM ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान वैक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन इस समय हमारी शीर्ष वरीयता है और हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि विदेश से भी वैक्सीन मंगाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन-बेड : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, वैंटिलेंटर, पीपीई किट एवं अन्य संशाधन उपलब्ध है। डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेश और हल्द्वानी में कोविड मरीजों के इलाज के लिए पांच पांच सौ बेड के अस्पताल बनाए जा रहे है। केन्द्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार जनता को हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है।

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मास्क पहनें, अपने हाथों को बार बार धोंए तथा कोविड गाइडलाइन का अच्छे से पालन करें।इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद में संचालित कार्यों से अवगत कराया। बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और एक दो दिन में इसको स्टॉलेशन करने के बाद प्लांट से ऑक्सीजन जनरेशन का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू ढंग से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.