After Header-1

बंगाल में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, दुकानों का समय तय,शादी में 50 लोगों की छूट

कोलकाता। बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने शनिवार को एलान किया की राज्य में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगेगा। बंगाल में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है। बंगाल में  तेजी से बढ़ रहे है संक्रमण के मामलों के बाद से सख्त पाबंदियों की की मांग उठ रही थी। बंगाल में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते देखते हुए सरकार ने  सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,993 हो गई, जिसमें पांच प्रख्यात डॉक्टरों सहित 136 और लोगों ने दम तोड़ दिया है।

दुकानों का समय तय,शादी में 50 लोगों की छूट

बंगाल में  दुकानें और बाजारों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलने की ही अनुमति है।   परिवहन पर भी पूरी तरह रोक लगा रहेगी । सभी इंटर स्टेट बस, लोकल रेल मेट्रो और फैरी सर्विस बंद रहेंगी।  सरकार ने यहां भी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी है। लॉकडाउन के दौरान शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.