ममता ने लिखा PM मोदी को पत्र, वैक्सीन और मेडिकल सामानों पर मिले GST की छूट

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना  महामारी के मद्देनजर मेडिकल उपकरणों, दवाइयां और सहित कोरोना से संबंधित विभिन्न मद में लगने वाली कस्टम ड्यूटी और जीएसटी में छूट की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने लिखा,  देश में और सामान्य तौर पर पश्चिम बंगाल में कोविड के  मामलों आयी अचानक वृद्धि के कारण मैं आपको बुनियादी ढांचे, उपकरण, चिकित्सा और ऑक्सीजन सहित एक चिकित्सा प्रणाली को बढ़ाने की सुविधा पर एक महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में लिख रही हूं।

उन्होंने पत्र में कहा,  हम नई चुनौतियों का सामना करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और विभिन्न स्रोतों से संसाधनों को दिशा देने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, जिसमें कोविड उपचार के लिए जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में संगठनों ने व्यक्तिगत और परोपकारी एजेंसियां ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, सिलेंडर, क्रायोजेनिक भंडारण टैंक, टैंकर, टैंक कंटेनर और कोविड संबंधित दवाओं का दान देने के हाथ आगे बढ़ाया है। मांग और आपूर्ति के बड़े अंतर को पूरा करने में राज्य सरकार के प्रयासों से इन संगठनों के दान बहुत पूरक होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.