जम्मू-कश्मीर: सेना ने बरामद किए 19 चीनी हथगोले

जम्मू-कश्मीर: सेना और पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पुंछ ज़िले के फागला से 19 ग्रेनेड बरामद किए। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सीमावर्ती सुरानकोट क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने रविवार को कार्रवाई की है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरानकोट के फागला इलाके में तलाश अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान 19 चीनी हथगोले बरामद किये गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.