विधायक हरीश धामी की विवाहित बेटी का दून में निधन

पिथौरागढ़ : धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बड़ी बेटी पूजा धामी का
देहरादून में शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। इससे पिथौरागढ़ धारचूला क्षेत्र में
समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओँ में शोक की लहर है। विधायक धामी को भी यह दुखद
समाचार पिथौरागढ़ में मिला। वह समाचार मिलने के तुरंत बाद देहरादून के लिए रवाना
हो गए।
बताया जा रहा है कि विधायक धामी की बड़ी बेटी पूजा को कुछ रोज से बुखार था। उन्हें
शुक्रवार को अटैक भी पड़ी। इसके बाद बचाया नहीं जा सका। हालांकि पूजा धामी के
स्वास्थ्य की वस्तुस्थिति क्या थी, यह अभी आधिकारिक मेडिकल तौर पर स्पष्ट नहीं है।
पूजा शादीशुदा थीं और तीन- चार वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था।
उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश चंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, यूथ कांग्रेस
जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया
है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.