जैकलीन खिला रही हैं कोरोना काल में गरीबों को खाना

मुंबई:  देश में इन दिनों कोरोना के चलते हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में बी-टाउन  से कई ऐसे सितारे सामने आए हैं, जो अपने-अपने तरीके से देश की मदद में जुटे हैं।

वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए सामने आई है। जैकलीन एक एनजीओ के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन की कई फोटो सामने आई है जिसमें वह मुंबई के एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। जैकलीन अपने योलो फाउंडेशन और कई एनजीओ के साथ मिलकर आम लोगों की मदद कर रही है।

साथ ही लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने ‘रोटी बैंक फाउंडेशन’ की रसोई का दौरा किया जिससे वह जायजा ले सकें कि लोगों की मदद ठीक से हो रही है कि नहीं। रोटी बैंक टीम और येलो टीम के साथ मिलकर जैकलीन ने खाना बनाने का काम किया और साथ ही लोगों के बीच खाना भी बांटा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.