उत्तराखंड में 137 मरे, 9642 मिले पाज़िटिव, प्रदेश में आक्सीजन की किल्लत

देहरादून। उत्तराखंड में आज 137 लोगों की मौत हुई है और कुल 9642 लोग पाज़िटिव हुए हैं। इस बीच कोरोना की बढ़ रही रफ्तार से सरकार की नींद उड़ गई है। कई संगठनों ने सरकार से लाक डाउन लगाने की मांग की है हालांकि कोविड कर्फ्यू लागू है।

उत्तराखंड में 137 मरे, 9642 मिले पाज़िटिव, प्रदेश में आक्सीजन की किल्लतउसके बावजूद कोविड संक्रमण की गति काफी तेज है। सरकार की सबसे बड़ी चुनौती पूरे प्रदेश में आक्सीजन की सप्लाई दुरुस्त करने को लेकर है। आक्सीजन की कमी दूर नहीं हो पा रही है। सरकार ने दावा किया है जल्द ही आक्सीजन की कमी दूर कर ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.