भारतीय सीमा में घुस रहा था पाक घुसपैठिया, बीएसएफ ने किया ढेर

श्रीनगर: सीमा सुरक्षा बल के एक उच्च अधिकारी ने बताया है कि सांबा सेक्टर में 200 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है।उन्होंने कहा कि, बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि (2.35 बजे) के दौरान, के जवानों ने एक सीमा चौकी के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को देखा था।

अधिकारी ने बताया कि  घुसपैठिये ने हमारे क्षेत्र में करीब 100 मीटर अंदर प्रवेश कर लिया था। उसने हमारे सैनिकों द्वारा रोकने और बाद में गोली चलाने की चेतावनी को बार-बार नजरअंदाज किया। उसका शव अभी भी वहीं पड़ा है।

हालांकि, घुसपैठिए की शिनाख्त के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इसी तरह की एक घटना में, बीएसएफ ने 2 और 3 मई की रात को पंजाब के फिरोजपुर जिले में इंडियन बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 से 25 फरवरी की मध्य रात्रि को युद्ध विराम का ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के डायरेक्टर जनरलों के बीच चर्चा के बाद दोनों पक्ष नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में फायरिंग रोकने पर सहमत हुए थे, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।

Leave a Reply