उत्तराखंड में कोरोना का जबरदस्त उछाल, 151 मरे, 8517 पाज़िटिव 

दून अस्पताल में दवा खत्म

देहरादून :  उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या मेंजबरदस्त इजाफा हुआ है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 151 लोगों की मौत हुई है जबकि 8517 लोग पाज़िटिव हुए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उत्तराखंड के मशहूर सरकारी अस्पताल में बुखार की दवा खत्म हो गई है।

दून अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कल तक दवा आने की उम्मीद है। दरअसल पाज़िटिव पाए जाने पर रोगियों को दवाकी किट उपलब्ध कराई जाती है।

उत्तराखंड में कोरोना का जबरदस्त उछाल, 151 मरे, 8517 पाज़िटिव भयंकर अवस्थाओं के बीच देहरादून के इस सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। आक्सीजन की भी किल्लत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.