After Header-1

उत्तराखंड सरकार के फैसलों पर सवाल

  • उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार के दिन प्रतिदिन लिए जा रहे फैसलों को अपरिपक्वता का परिचायक बताया है

देहरादून। कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पहले तो सरकार ने सारे सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश दिए और अब यह कह रही है कि यह आदेश अब निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने अब चार धाम यात्रा को आप स्थगित करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कोरोना के ये आदेश किए‌ गये लगते हैं परंतु कोई गारंटी नहीं है कि यह आदेश भी कल फिर से बदल दिया जाए।धीरेंद्र प्रताप ने इसी तरह से नौकरशाही के रोज-रोज ट्रांसफर किए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा है कि जब से त्रिवेंद्र सिंह रावत हटे हैं तीरथ सिंह रावत के राज में सैकड़ों अधिकारियों के रोज तबादले किए जा रहे हैं ।जब तक कोई एसडीएम किसी इलाके की थोड़ी सी जानकारी ले पाता है तब तक उस एसडीएम को किसी और इलाके में भेज दिया जाता है ।

उन्होंने कहा कि इन तबादलों में भ्रष्टाचार की बू आती है ।ऐसा लगता है जैसे तीरथ सिंह सरकार ने तबादलों को उद्योग का दर्जा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कहा है कि वह जो भी फैसले लें उसमें सरकार की परिपक्वता, कोरोना का पुराना अनुभव और भावी चुनौतियों से जज्बे का का समावेश होना चाहिए ।उन्होंने उम्मीद की तीरथ सिंह रावत एक अनुभवी नेता की तरह काम करेंगे और ऐसा नहीं होगा कि उत्तराखंड एक प्रयोगशाला बन कर रह जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.