After Header-1

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 108 मरे और 6054 लोग हुए पाज़िटिव

 सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक रहेंगे बंद 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। इस क्रम में आज कोरोना से प्रदेश में कुल 108 लोगों की मौत हुई है।

जब कि 6054 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप की वजह से उत्तराखंड सरकार अपने दफ्तरों को आगामी एक मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उत्तराखंड सरकार निरंतर यह दावा कर रही है कि प्रदेश में हालात सामान्य है लेकिन सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तराखंड में कोविड महामारी जोरों पर है। अस्पतालों में बेड नहीं है। लोग परेशान हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस रफ्तार से उत्तराखंड में कोविड की वजह से लोगों की मौत हो रही है ,वह वाकई चिंता का विषय है। यदि मृतकों की संख्या में इस तरह से ही इजाफा होता रहा तो आने वाले दिनों में उत्तराखंड की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले काफी बदतर हो सकती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.